परमेश्वर कुमार साहू@फिंगेश्वर। सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था,जिसका उद्देश्य विश्व भर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के लिए जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।दुनिया में हर व्यक्ति का मानवाधिकार है,इसके बारे में जरूर पता रहना चाहिए।
उक्त बाते अधिवक्ता व जिला- गरियाबंद के विश्व मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कही है।
आगे कहा कि मानवाधिकार वे नैतिक सिद्धांत हैं जो मानव व्यवहार से संबंधित कुछ निश्चित मानक स्थापित करता है।ये मानवाधिकार स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय कानूनों द्वारा नियमित रूप से रक्षित होते हैं।ये अधिकार प्राय: ऐसे आधारभूत अधिकार हैं जिन्हें प्राय: न छीने जाने योग्य माना जाता और यह भी माना जाता है कि ये अधिकार उसके जन्मजात अधिकार है।व्यक्ति की आयु,प्रजातीय मूल, निवासस्थान,धर्म और भाषा आदि का इन अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं होता।ये अधिकार सदा व सर्वत्र देय और सबके लिए समान हैं।
मानव अधिकार दिवस वर्ष 1948 से हर साल 10 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है : राकेश तिवारी
