न्यू कॉलेज कालोनी उतई में आज से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन प्रारंभ

उतई ।न्यू कालेज कालोनी उतई में 10 दिसंबर से 18 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथा वाचक कु अंगेश्वरी पाण्डेय बड़े पुरदा वाले है। परायणकर्ता सोमेश्वर पाण्डेय है। शुक्रवार को कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। नगर के बाजार चौक में स्थित विवाहित प्रतिष्ठित तालाब से जलाभिषेक के लिए जल ले जाया गया।तदपश्चात वेदी पूजन कर गौकर्ण कथा से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ हुई।कलश यात्रा के दौरान ईश्वर साहू केशव साहू सीमा साहू फेकन साहू सहित और भी महिलाएं बच्चियां कलश यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *