रोशन सिंह@उतई। नगर के वार्ड 2 नेवई पारा में नवीन मंदिर का उद्घाटन व हनुमान जी की प्रतिमा का पुनः स्थापना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा निकाल कर किया गया, कलश यात्रा नेवई पारा मंदिर स्थल से बाजार चौक होते हुए शीतला मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर माता शीतला का पूजा अर्चना कर कलश यात्रा पुनः मंदिर स्थल पहुंची। उसके बाद पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।पूजा में नगर पुरोहित पंडित ,नरेंद्र साहू सपत्नीक बैठे थे।पूजा अर्चना में छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी शामिल होकर प्रसादी ग्रहण किया।हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के बाद भंडारा का आयोजन किया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा एल्डरमैन खुमान सिंह साहू पार्षद सरस्वती साहू तोषण साहू प्रहलाद वर्मा बिरेंद्र गोस्वामी सुरता सिंह गढ़े जीवन लाल साहू बहादुर सिंह नेताम संतोष बंभोले यशवंत साहू चोवाराम साहू मोहन साहू लोकेंद्र साहू आशीष साहू प्रेमनारायण साहू विष्णु देशलहरे
रमेश ठाकुर ईश्वर साहू सहित वार्ड वासी नगर वासियों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उतई नगर के नेवई पारा में हनुमान जी का प्रतिमा स्थापना किया गया
