पाटन। हर घर दस्तक अभियान के तहत कोविड टीकाकरण दल प्रत्येक ग्रामों में कैम्प करेंगे। इस अभियान को लेकर विपुल गुप्ता एसडीएम पाटन की अध्यक्षता में मनीष साहू मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद की उपस्थिति में कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आज जनपद पंचायत पाटन में आयोजित की गई। शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मितानिन एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी दल बनाकर प्रत्येक ग्रामों में हर घर दस्तक देंगे। 18 बर्ष से अधिक आयु के कोविड 19 के पात्र हितग्राहियों की जानकारी लेंगे। प्रथम एवं द्वितीय डोज़ के छूटे हितग्राहियों को कोविड19महामारी से बचाव हेतु कोविड वैक्सीन लगवाने प्रेरित कर उन्हें उक्त ग्राम में कोविड वैक्सीन सत्र स्थल में भेजेंगे। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर क्रमबद्ध तरीके से ग्राम को कोविड टीकाकृत कर प्रीवेंशन किया जाएगा। प्रत्येक घरों में राज्य से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार मार्किंग भी की जाएगी।
दिनांक 8 दिसंबर को ग्राम औंधी, चीचा, करसा, गाडाडीह, कौही, भोथली में सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक ग्राम में टीकाकरण दल उपलब्ध रहेंगे।
समन्वय बैठक में डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन, बीईटीओ बी एल वर्मा, बीपीएम श्रीमती पूनम साहू, सीडीपीओ सुनीता सिंह, एबीईओ ,मितानिन समन्वयक आदि अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हर घर दस्तक अभियान के तहत कोविड टीकाकरण दल प्रत्येक ग्रामों में कैम्प करेंगे
