जैविक दवाई और जैविक खाद को बढ़ावा देने की पहल

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम तांवरबाहरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत पार्वती ध्रुव सक्रिय कृषि मित्र ने एलएचसीआरपी टीम के साथ मिलकर एनपीएम शाँप तथा टूल बैंक (कृषि उपकरण) का उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से जनपद पंचायत से डीईओ पैंकरा वाय पी पंकज कुटारे एरिया कोऑर्डिनेटर दुर्गेश साहू एवं समूह के दीदी उपस्थित रहे। जिस पर पैंकरा व कुटारे द्वारा दीप प्रज्वलित, पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया एवं पैंकरा ने समस्त उपस्थित समूह के सदस्यों को जैविक खेती को बढावा देने, जैविक दवाई जैसे निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, हांडी दवाई,अग्नास्त्र जैविक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप खाद आदि के बारे में जानकारी दिया गया एवं जैविक खेती करने से कैसे अपने खर्च को कम करके आमदनी को बढाना एवं रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती अपनाकर अनेक प्रकार के बीमारी से छुटकारा पाने आदि के बारे में चर्चा किया गया । जिसके बाद एलएचसीआरपी टीम ने ग्राम संबलपुर मे जाकर उमा बघेल सक्रिय कृषि मित्र, रामबाई दीवान पशुसखी, भुवनेश्वरी यादव रिसोर्स बुक कीपर से मिलकर एनपीएम शाँप का उद्घाटन किया गया जिसमे समूह के सदस्यों के साथ ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रैंनसिग दीवान, ग्रामीण सचिव खुमान सिग ,कोषाध्यक्ष खिलावन दीवान एवं ग्राम कोटवार धनेश जगत मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *