प्रधान पाठकों का उन्मुखीकरण नींव संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

पाटन। बीआरसी भवन पाटन में विकासखंड के 88 स्कूलों के समस्त प्रधान पाठकों का एक दिवसीय नीव अधिगम संवर्धन उन्मुखीकरण संपन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण की शुरुआत पाटन बीआरसीसी श्री खिलावन चौपड़िया जी के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें सर जी के द्वारा बताया गया कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं और उस मिट्टी को हम जैसा आकार देना चाहे वैसी आकार हम दे सकते हैं इस प्रकार से शिक्षा के साथ जोड़ते हुए उनके द्वारा उद्बोधन दिया गया इस प्रकार समस्त प्रधान पाठकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए उनकी भूमिका पर चर्चा किया गया यहमहत्वपूर्ण कार्य दुर्ग जिला में चल रहे नीव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के बारे में बताया गया इसमें मुख्य रूप से बच्चों की शिक्षण प्रक्रिया प्रधान पाठक की नेतृत्व क्षमता स्कूलों में चल रहे विभिन्न तरह के योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाना चाहिए एवं चार खडीय रूपरेखा की समझ के ऊपर मास्टर ट्रेनर्स हलधर साहू व ओंकार मिश्रा के द्वारा चर्चा किया गया इसी प्रकार समस्त प्रधान पाठक अपनी अपनी सहभागिता निभाई और जिसमें विरेंद्र कुमार साहू, ताला राम साहू , प्रेमचद सोनवानी , राजकुमार कौशल साहू चमेली साहू केसर भू आर्य, श्रीमती जया ठाकुर , श्रीमती श्रीमती भाग्यवती चौहान, अनिल देवांगन, ओम प्रकाश साहू इस प्रकार सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहा इस प्रकार मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *