शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उतई । शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर सोमवार को मुख्यमंत्री सलम स्वास्थ्य योजना की की पूरी टीम महाविद्यालय में पहुंची और लगभग 300 छात्र छात्राओं का ब्लड ग्रुप ब्लड प्रेशर हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच की गई इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एके मिश्रा प्राध्यापक राकेश लोकेश ठाकुर संदीप सोनी पंकज सोनी जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। महाविद्यालय परिवार समस्त स्वास्थ्य यूनिट टीम के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *