धमधा –/सोमवार की सुबह 7:30 बजे ग्राम रौंदा में थूकने को लेकर विवाद हो गया इसमें हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसके सिर पर चोटे लगी है थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रौंदा निवासी हुकुमचंद डहरिया ने देवचरण मौर्य के घर के सामने थूक दिया देवनारायण की पत्नी ने इस पर विरोध किया तब हुकुमचंद डहरिया और उसकी पत्नी पंच बाई डहरिया दोनों ने मिलकर देवनारायण की पत्नी से मारपीट करने लगे जब देव नारायण मौर्य झगड़ा शांत कराने निकला तब हुकुमचंद डहरिया और उसकी पत्नी पंचबाई डहरिया ने मिलकर तराजू के बट से सिर पर हमला कर दिया जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी है धमधा थाना द्वारा धारा 294 323 506 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
