राकेश तिवारी बने विश्व मानव अधिकार परिषद के गरियाबंद जिला अध्यक्ष

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। विश्वमानव अधिकार परिषद छ.ग.के प्रदेश अध्यक्ष मो.अनवर खान ने राकेश तिवारी अधिवक्ता को उनकी समाज के प्रति जनसेवा की भावना, देशभक्ति,राष्ट्र के प्रति निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए जिला गरियाबंद के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

राकेश तिवारी ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा कि वे सामाजिक संगठन विश्व मानव अधिकार परिषद को सशक्त बनाने और आम जनता के मानव अधिकारों में हो रहे हनन को रोकने के साथ साथ आम जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने,समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न,शोषण,भय व मानवाधिकार हेतु,जनहित और न्यायहित में सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *