मितानिन संघ ब्लॉक नगरी के अध्यक्ष चुनी गई हेमलता साहू

परमेश्वर कुमार साहू@धमतरी। रविवार को मितानिन, ब्लाॅक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक, मितानिन हेल्थ डेस्क की बैठक मितानिन संघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के अध्यक्षता में साहू भवन नगरी में आयोजित की गई थी। बैठक में ब्लाॅक के मितानिन कार्यकर्ता प्रशिक्षक व ग्रामीण महिलाएं उपस्थिति थे। बैठक में मितानिन संघ ब्लॉक नगरी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती चन्दा बाई सोनी, सचिव सुरेश कुमार साहू, सह सचिव हेमलता यादव, कोषाध्यक्ष उषा बाई सोन को चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष अनीता ध्रुव ने बधाई देते हुए विभिन्न रूप से स्वास्थ्य के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि मितानीन बहने लंबे समय से गर्भवती, शिशुवती महिलाओं एवं नन्हे शिशुओं की देखभाल से लेकर आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। अनीता ध्रुव ने देश प्रदेश में चल रही महामारी कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में मास्क सैनिटाइजर व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रांन के खतरे की सतर्कता के बारे में चर्चा की। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं को लेकिन भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *