कोलम गोल्ड प्लस और बुलंद 5050 के फर्जी बीज की मार झेल रहे किसान,अधिकारी दुकानों पर मेहरबान

लगातार क्षेत्र में हो रहा है गुणवत्तहीन बीज की बिक्री पर नही लग रहा कोई अंकुश

अंकित बाला@ पखांजुर। कांकेर जिले के अंतर्गत परालकोट क्षेत्र एक ओर जहाँ सबसे ज़्यादा लोग अपना जीवन यापन के लिये खेती किसानी पर निर्भर है वही दूसरी ओर जिला मुख्यालय से लगभग 200 किलोमीटर दूरी में बसा ये क्षेत्र हमेशा से इन मामलों में विवादित रहा इस बार कोलम गोल्ड प्लस और बुलंद 5050 दो कंपनी के धान बीज ने किसानों की कमर तोड़ दी, कई एकड़ खड़ी फसलें बर्बाद हो गई किसानों ने आत्महत्या करने तक बात कह डाली वही प्रसाशन के आला अधिकारी ने बताया कि जल्द कार्यवाही की जाएगी इस मामले में जब किसानों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देवनाथ कृषि केंद्र संगम चौक के दुकान से बुलंद 50 50 का धान का बीज दिया गया और बिल तक नही दी गई, जब फसल में धान का एक दाना तक नही आया और कई एकड़ का धान खराब हो गया तो कंपनी के लोग घर आये मुवाबजे देने की बात कही फिर अब तक न कोई मुआबजा मिला न दुकानदार ने कोई सुध ली, मुआबजा नही मिलने पर आत्महत्या की नौबत आ गई है।

दुकानों में कभी बिल नही दिया जाता न कोई राशिद जी जाती है ये लापरवाही किसकी है जिसका नुकसान हम किसानों को उठाना पड़ता है।

शेखर मिश्रा,तहशीलदार, पखांजुर

लगातार क्षेत्र में नकली बीजो पर करवाही के लिये जांच किया जा रहा है हमने कुछ दुकानों को सील भी किया है अभी कुछ दुनाकानो के खिलाफ शिकायत मिला है जल्द उनपर भी कार्यवाही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *