पाटन के विभिन्न स्कूलों का आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

  • समय पर शाला नहीं पहुंचे शिक्षकों का एक दिन का काटा वेतन
  • अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों, प्रधान पाठको को लगाई फटकार

पाटन। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने सुबह 10 बजे से दक्षिण क्षेत्र के प्राथमिक ,माध्यमिक शाला पौहा, भैंसबोड, कुमहली, जाम गाँव आर, औरी आर का सघन निरीक्षण किये, प्राथमिक शाला पौहा में स्वयं प्रार्थना लिये और अनुपस्थित शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिये l शाला संचालन समय अनुरुप करने और शासन के सभी निर्देशों का अक्षरसह पालन करने के निर्देश के साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा की कमी पाये जाने पर शिक्षकों, प्रधान पाठको को फटकार लगाई l मध्यान भोजन के गुणवत्ता और साफ सफाई पर किसी प्रकार के ढीलाई नहीं करने के निर्देश दिये l समन्वयक ए के चंद्राकर को सभी शालाओं के सतत निरीक्षण एवं डेली डायरी का अवलोकन करने के निर्देश दिये l शिक्षा अधिकारी ने शासन के सभी योजनाओं को जो दिये गये समय सीमा में स्पष्टता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये l 100 दिन 100 कहानी, मुस्कान पुस्तकालय,छात्र वित्ती,शाला भवन, शौचालय की सफाई प्रति दिन कराने एवं राष्ट्र गान के साथ बापू के भजन को अनिवार्य रूप से गान कराने के निर्देश दिये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *