- आन्दोलनकारियों व विधायक के बीच हुआ नोक-झोक
- विधायक लक्ष्मी ध्रुव के निवास का घेराव व धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
परमेश्वर कुमार साहू@धमतरी। आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के नेतृत्व में पांच-सुत्रीय मांग तहसील कुकरेल में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तथा कुकरेल में महाविद्यालय काॅलेज खोलने की मांग व सिलयारी नाला डायवर्सन से फुटहामुडा होतें हुए स्वीकृत नहर-नाली निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराने की मांग तथा तहसील मुख्यालय कुकरेल से बिरझुली तक मार्ग चौड़ीकरण एवं डामर रोड़ निर्माण की मांग के साथ साथ सोण्डूर जलाशय से गट्टासिल्ली, दुगली, डोगरडुला तथा सिंगपुर क्षेत्र में नहर-नाली विस्तार की मांग को लेकर कुकरेल तहसील क्षेत्र के लगभग 105 गांवों के ग्रामीणों ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव के निवास स्थान नगरी में घेराव कर धरना प्रदर्शन किया और वहाँ पर उपस्थित विधायक को पांच सुत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा गया इसी बीच आन्दोलनकारियों व विधायक डाॅ.लक्ष्मी ध्रुव के बीच नोक-झोक व बहेश-बाजी भी खुब हुआ॥
ज्ञातव्य हो की कुकरेल तहसील क्षेत्र के 105 गाँव के लोग 17 नवम्बर से बस स्टैंड कुकरेल में जन सत्याग्रह आन्दोलन कर रहे हैं॥ इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत क्रमिक भुख हड़ताल के साथ साथ 21 नवम्बर को क्षेत्रवासियों द्वारा जेल-भरो आन्दोलन भी कर चुके हैं॥
इस अवसर पर आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य के साथ जन आन्दोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष-अजय यादव,, नरेंद्र कुमार ध्रुव,, भगवान सिन्हा,, भरत लाल साहू,बिंझवार ठाकुर, रमन सिंह ध्रुव, टेमन गुरूपंच साहू,परमेशवर ध्रुव,, बृज लाल विश्वकर्मा,प्यारे लाल ध्रुव,, मनराखन ध्रुव,अंकालू राम ध्रुव, भागवत राम ध्रुव, कामेश कुमार साहू,, घना राम साहू,, ईतवारी राम रात्रे, श्रीमति केशर बाई साहू,, नेमीनाथ बाई ध्रुव, लक्ष्मी बाई साहू,ज्योति बाई साहू,, कामिनी बाई साहू,ल, भुनेश्वरी बाई साहू सहित काफी संख्या में आन्दोलकारी उपस्थित थे॥
