थाना छुरा जिला गरियाबंद की कार्यवाही! शराब बेचने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही,,,,


छुरा क्षेत्र के गांव – गांव से अवैध शराब बिकी एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पारुल माथुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी श्रीमति शोभा मण्डावी के नेतृत्व में मुखबीर से सूचना मिला था कि मोटर सायकल में एक व्यक्ति बिरोडार खरखरा तरफ से कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहा हैं कि मुखबीर सूचना पर नाकाबंदी किया गया ग्राम खरखरा तरफ से एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एम 9149 में आये जो पुलिस टीम को आते देख जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम नरेन्द्र यादव पिता मंगलु राम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन गादीकोट थाना छुरा जिला गरियाबंद का निवासी होना बताया । आरोपी के मोटर सायकल के डिक्की की तलाशी लिये जाने पर डिक्की में 05 प्लास्टिक के बोतल में रखे कच्ची महुआ शराब पाया गया जिसे मौके पर माप कराया जाकर आरोपी नरेन्द्र यादव के कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 / रूपये को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना छुरा में आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर , स0उ0नि0 श्रवण विश्वकर्मा , आरक्षक शिव दयाल नागेश , हरिहर साहू , माधव साहू , दयानंद गौर एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा ।

  • गिरफ्तार आरोपीः :
    नरेन्द्र यादव पिता मंगलु यादव उम्र 35 वर्ष साकिन गादीकोट छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद छ ० ग ०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *