स्व.दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की 124 वी जयंती पर दिल्लीवार युवा समाज सेवी मंच ने किया नमन

दुर्ग। पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वपन दृष्टाओं में से एक स्व. दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की 124 वी जयंती के अवसर पर आज दिल्लीवार युवा समाज सेवी मंच के सदस्यों द्वारा दुर्ग जनपद परिसर स्थित स्व. दाऊ ढाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण केकर श्रद्धांजलि दी गई। मंच के अध्यक्ष अनिल देशमुख के नेतृत्व में यह कार्यक्रम समपन्न हुआ मौके पर प्रमुख रूप से प्रशांत देशमुख,रमेश देशमुख,देवेन्द देशमुख( पप्पू),लाकेश देशमुख,संजय देशमुख,अंशुमान देशमुख,कमल नारायण देशमुख ,धर्मेश देशमुख,आशीष देशमुख, जयंत देशमुख सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *