खूड़मुड़ा में अतिक्रमण कर बना लिया था सब्जी बाड़ी राजस्व विभाग की मदद से हटाई गई कब्जा

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम खूड़मुड़ा में आज राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम खुडमुड़ा के वार्ड क्रमांक 2 में जिस जगह पर पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन बनाने प्रस्ताव किया गया था। उसी जगह पर गाँव के गिरवर सोनकर, कन्हैया सोनकर एवम उनके भाईयो द्वारा अतिक्रमण किया गया था। पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने नोटिस दिया गया उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

तहसीलदार टिकेश्वर साहू,पटवारी अश्वनी वर्मा, थाना प्रभारी अम्लेश्वर एवम सरपंच पुष्पा सोनकर, उपसरपंच चिंताराम सोनकर पंचगण की उपस्थिति में आज उक्त स्थल से जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *