रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की गणना करा रही है। इसके लिये क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया है। जिसका कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा हो जाएगा। अभी तक केवल 50 फीसदी लोगों ने ही पंजीयन कराया है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने जनगणना तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ाये जाने की मांग की है ताकि बचे हुए सदस्यों की गणना पूरी हो सके। श्री साहू ने कहा कि सर्वे का काम राज्य के प्रचलित राशन कार्डों में दर्ज संख्या के हिसाब से किया जा रहा है। अभी एक करोड़ बारह लाख एक सौ छप्पन लोगों ने ओबीसी एवं 6 लाख पैतीस हजार छः सौ अट्ठारह ने आर्थिक रूप से कमजोर पंजीयन करवाया है।
ओबीसी एवं ईडब्ल्यू सर्वे तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई जाये-ओम प्रकाश साहू
