महंगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के विरोध में कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा भानबेड़ा जोन में किया गया गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से गृहणीयो को रसोई चलाना दुभर हो गया है – ब्लाक प्रभारी बसंत यादव

  • गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से गृहणीयो को रसोई चलाना दुभर हो गया है – ब्लाक प्रभारी बसंत यादव

भानुप्रतापपुर। बढ़ती महंगाई एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भानबेड़ा जोन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलापंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की उपस्तिथि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनजागरण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में महंगे सरसों तेल, टमाटर, पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर लेकर भाजपा विरोधी नारे लगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर निकाली गई इस मौके जिलापंचायत अध्यक्ष हेमंत धुव ने कहा कि ना केवल पेट्रोल, डीजल बल्कि खाद्य पदार्थों एवं सब्जियों के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। आम जनता का बजट बुरी तरह बिगड़ चुका है। केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार कानों में तेल डाले बैठी है साथ ही कहा की सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में आर्थिक बदहाली और कंपनिया बंद हो रही है या फिर घाटे में चल रही है जिस कारणवश देश में बेरोजगारी दर 42 वर्ष में आज सर्वाधिक है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी कहा कि जब से देश में मोदी की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम पर है। पेट्रोल एवं डीजल की कीमत आसमान छू रही है, गैस सिलिंडर के बेतहाशा बढ़ोतरी से गृहिणियों को रसोई चलाना दूभर हो गया है।

सुनाराम जनपद उपाध्यक्ष तेता ने कहा कि मोदी सरकार को देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं मोदी सरकार भारत की जनता की सरकार नहीं बनकर, अपने चंद उद्योगपति मित्रो की सरकार के रूप में काम कर रही है।

भानबेड़ा में शुरू हुई रैली कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जनपद उपाध्यक्ष सुनाराम तेता के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती निर्मला कावेड़ जनपद सदस्य,मुकेश चंद्राकार विधायक प्रतिनिधि,ममता ठाकुर पूर्व सरपंच ,अकरम कुरैशी ,गणेश सोनी,राघवेन्द्र राजपूत,नरेश जायसवाल,विजय धामेचा, प्रमोद कोमरे, भोला साहू,महेश उइके सरपंच मुंगवाल,हिंसाराम भुरकुरिया सरपंच भैसाकंहार (डु),सुन्हेर गजेन्द्र उपसरपंच हेटारकसा,संदीप स्वर्ण,कृष्णा पोटाई,लालचंद केराम,महादेव नरेटी,भारत कोरेटी, नवल कोमरा, रामेश हुपेण्डी, संजू कांगे,विजय हिड़को,राजकुमार तेता, अशोक कोरेटी,शैलेंद्र सिन्हा, सुनेश गोटी, जोहर तेता,महेश तेता,हेमलाल बंजारा, देवलाल तेता,अजीत मंडावी, श्रीमती रंजनी दुग्गा,गोकुल दुग्गा,लीलेश तेता,देशाराम,श्रीमति फगनी यादव, श्रीमति बासो बाई भोयर,श्रीमति रजवंतीन नरेटी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *