छुरा बीएमओ डॉ. एसपी प्रजापति को हटाने 1 दिसंबर को स्वास्थ्य संयोजक घेरेंगे सीएमएचओ आफिस का घेराव

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा के बीएमओ डॉक्टर एस. पी. प्रजापति को बीएमओ पद से हटाने व कड़ी कार्यवाही हेतु कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

कई बार जिला के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। किंतु तानाशाही बीएमओ डॉक्टर एस.पी. प्रजापति पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है। बार बार पत्राचार करने के पश्चात भी केवल आश्वाशन के अलावा कुछ नही मिला है।एस.पी. प्रजापति को पद से बहिस्कृत करने हेतु जन प्रतिनिधियों द्वारा राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवम प्रथम पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमितेश शुक्ल को पत्रचार किया जाने के पश्चात व विधायक महोदय के द्वारा कार्यवाही के लिए अनुशंसा पत्र जारी करने के बाद भी डॉ एस. पी. प्रजापति को हटाने की प्रक्रिया में विलंब किया जा रहा है।
जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है, इसलिए कर्मचारी डॉ एस. पी. प्रजापति को हटाने की कवायद शुरू कर दिए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद को पत्र के माध्यम से 1 दिसंबर 2021 से चरणबद्ध आंदोलन की आगाज करने की सूचना दी गई है।

प्रथम चरण में 1 दिसंबर 2021 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद का घेराव किया जाएगा एवं यहीं से आंदोलन का शंखनाद होगा और यह आंदोलन तब तक अनवरत रूप से जारी रहेगा जब तक कि बी.एम.ओ. डॉ एस.पी. प्रजापति को पद से हटाकर शख्त कार्यवाही ना किया जाए, बीएमओ डॉ एस पी प्रजापति को हटाने के लिए संपूर्ण जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी ,स्वास्थ्य संयोजक इस आंदोलन में रहेंगे इस आंदोलन से गरियाबंद जिले की समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं , कोविड टीकाकरण ,नियमित टिकाकरण ,गर्भवती जांच एवम शिशु टिकाकरण, प्रसव सम्बंधित सेवाएं,अन्य 28 राष्ट्रीय कार्यक्रम बाधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *