वन विभाग के कर्मचारी से मारपीट, शासकीय कर्मचारी से मारपीट व कार्य में बाधा डालने की धाराएं जोड़ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

पाटन। ड्यूटी पर कार्यरत वनविभाग के कर्मचारी से नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने ग्राम मर्रा में जमकर मारपीट किया। ग्राम मर्रा निवासी 2-3 युवको ने 59 वर्षीय वन कर्मी टोपू ठाकुर को बेवजह मां बहन की गाली गलौज देते हुवे मारपीट किया आलम ये था कि वन कर्मी को खेतों के रास्ते भागकर अपना जान बचाना पड़ा ।
पूरे मामले को लेकर उतई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लेकिन केवल जमानती धाराओ पर ही अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उतई पुलिस ने पूरे मामले धारा 294, 323, 506 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है ।
आज प्रार्थी के साथी वनकर्मीयो ने एसडीएम पाटन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शासकीय कार्य मे बाधा व शासकीय कर्मचारी से मारपीट की धारा जोड़ने की मांग की गई है ।
ज्ञापन में जल्द धाराएं जोड़कर कार्यवाही नही करने पर वन कर्मीयो द्वारा उग्र आंदोलन करने की बात एसडीएम पाटन को कही गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *