रोशन सिंह@उतई।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में संविधान दिवस मनाया गया । उपस्थित अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। प्रधान पाठक गिरधर चेलक द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए शपथ दिलाया गया। उपसरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने संविधान के महत्व बताते हुए उद्बोधन दिया । कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य चन्द्र किरण साहू ने संविधान दिवस की विशेषता पर जानकारी दी । शिक्षक सुरेखा मंडावी ने संविधान में निहित अनुच्छेद, भाग व सूची पर चर्चा किया । शिक्षक पोषण मारकण्डे ने संविधान द्वारा प्रदत्त 6 मौलिक अधिकार एवं 10 मौलिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर 26/11 को मुम्बई हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया । कार्यक्रम के अंत में अनुसूचित जाति के 10 विद्यार्थियों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 विद्यार्थियों को स्याथी जाति प्रमाण पत्र वितरित किया गया । इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक ज्योति देवांगन, जागृति मारकंडे, बाल केबिनेट के सदस्य पायल डहरे, लाकेश्वरी, स्वाति चन्द्राकर, पायल पाटिल, रागिनी यादव, ढालेन्द्र नोर्के, कुणाल बंजारे, जागृति यादव, केवरा बाई आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक पोषण मारकंडे ने किया ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में संविधान दिवस मनाया गया
