महिला खेल का आयोजन 26 नवंबर

छुरा …..खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन 26 नवबंर को मिनी स्टेडियम छुरा में किया गया है। इस प्रतियोगिता में पंजीयन 25 नंवबर तक किया जाएगा जिसके लिये वीरेंद्र ठाकुर से मोबाइल नम्बर 917988992 एवं 9691463500 सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुये ब्लाक नोडल रेवंद्र दीक्षित ने बताया कि महिला खेलकूद में एथलेटिक्स, कबड्डी, व्हालीबाल, रस्साकसी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी जिसके लिये प्रतिभागी की आयु 31 दिसम्बर 2021 को 15 से कम एवं 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये एवं बालक वर्ग में कबड्डी तथा खो खो प्रतियोगिता होगी जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में आयु सीमा 31 दिसम्बर 2021 को 15 से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी। प्रतिभागियों को आयोजन के दिवस अपना पासपोर्ट साईज फ़ोटो, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फ़ोटो कापी लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *