गाँव गाँव जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिला प्रशिक्षण आयुक्त अर्जुन धनंजय सिन्हा


छुरा :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर और राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन, पदेन जिला आयुक्त करमन खटकर, जिला सचिव आर.एल.साहू और डीओसी आशीष साहू के मार्गदर्शन में टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोविड 19 वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए शासन द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के लिये टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। बावजूद इसके बहुत सारे लोगों ने उदासीनता दिखाते हुए टीकाकरण नहीं कराया है। जिला प्रशिक्षण आयुक्त(स्का.) अर्जुन धनंजय सिन्हा, योगाचार्य शंकर यदु एवं समाज सेवी मनोज पटेल गाँव-गाँव जाकर लोगों को टीकाकरण कराने जागरूक कर रहे हैं। गली गली में गीत, नारों, उद्बोधन के माध्यम से टीकाकरण करवाने, मास्क, सेनिटाइजर का प्रयोग करने और बार बार हाथ धोने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीकाकरण के प्रति भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी वेक्सिनेटर और वेरिफायर की टीम बनाकर घर घर दस्तक अभियान के तहत गाँव गाँव में ही टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गाँव के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, प्रबुद्धजनों औऱ विशेषकर युवावर्ग, मातृशक्ति को प्रोत्साहित कर रहे हैं। टीकाकरण जागरूकता के साथ नशापान से दूर रहने और नशामुक्त ग्राम बनाने की भी अपील कर रहे हैं। मोंगरा, चरौदा गाँव मे जागरूकता संदेश के दौरान ग्राम के दिव्यांग परमेश्वर नागेश का सम्मान किया। परमेश्वर नागेश और उपस्थित जनसमूह को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आसन और बीपी सिक्स सिखाकर नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिये प्रेरित किए। जनपद सदस्य शान्ति नागेश, सरपंच लच्छन कुमार नेताम, उपसरपंच विनोद सोरी, ग्राम पटेल रामचरण नागेश और पंचगण ने टीकाकरण में सहयोग देने की अपील की। सोमनाथ नागेश, पंचराम ध्रुव, तेजराम नागेश, टीकम सोरी, ओंकार नागेश, डिगेश्वर नागेश, लोकसाय, बलिराम सहित ग्रामवासियों ने सम्पूर्ण टीकाकरण का शपथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *