पाटन। संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन इंडिया व नेपाल फाउंडेशन के तत्वधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन रंगशाला स्टेडियम पोखरा नेपाल में 21 नवंबर से 25 नवंबर 2021 तक आयोजित किया गया है। जिसमें इंडिया टीम से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ से चार खिलाडियों को भी भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के सबसे बड़े ग्राम सेलूद निवासी रीतू थामी भी भारतीय टीम में शामिल है उन्होंने डिस्क थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिये गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के सभी ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने वर्गों में दक्षता हासिल किया। छत्तीसगढ़ के सभी प्रतिभागियों ने नेपाल में अपना परचम लहराकर इंडिया का नाम रोशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ी 28 को वापस लौटेंगे।

