मतदाता जनजागरूकता लाने दिव्यांगजनों ने निकाली साइकिल रैली

रायगढ़। सचिव छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन दुर्गा के निर्देशानुसार विशेष मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजानों का मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन 21 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से जिला पंचायत से प्रारंभ होकर रवि शंकर स्टेडियम तक मतदाता जागरूकता ट्राई साइकिल रैली जिसमें 60 दिव्यांग मतदाता शामिल हुएl

उक्त रैली को खेम लाल वर्मा, उपजिल निर्वाचन अधिकारी दुर्ग एवं विनय, पोयाम एसडीएम दुर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। उक्त रैली में समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक प्रसाद ठाकुर, सामा शिक्षा संगठन श्रीमती अंजलि भगत, परिवीक्षा अधिकारी कमलेश कुमार पटेल एवं सक्षम जन फाउंडेशन संचालक प्रमोद जैन, छत्तीसगढ़ दिव्यांग संघ के अध्यक्ष ऋषि मिश्रा, श्रीमती श्रेया मिश्रा अन्य कर्मचारी गण और दिव्यांग साथी उपस्थित थेl

दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली मेंप्रयास विकलांग स्कूल भिलाई, ब्राइट दिव्यांग स्कूल जवाहर नगर दुर्ग के दिव्यांग मतदाताओं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मतदान करने हेतु जागरूकता का संदेश प्रेरित करना l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *