राजनांदगांव– ग्राम खपरी कला के महिला किसानो को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा विडीओ कान्फ्रेंस के माध्यम से पोषण उद्यान के अंतर्गत घरेलू बाड़ी का किस प्रकार से खाली जगह का उपयोग कैसे करें उस बचे स्थान मे कौन कौन से मौसमी सब्जी लगाए, उसमें क्या खाद एवम उर्वरक डाले किस प्रकार से डाले साथ ही जल प्रबंधन एवम खरपतवार प्रबंधन कैसे करें
जिसमे ग्राम की 25 महिला किसान सम्मिलित हुए और इस पुरे कार्यक्रम का लाभ उठाया साथ ही विशेषज्ञ तरेन्द्र साहू द्वारा बताया गया की बाड़ी का उपयोग कर हम अपने परिवार को पोषक आहार दे सकते है। इस प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू प्रोग्राम सपोर्ट महेंद्र साहू उपस्थित रहे।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 18004198800 की जानकारी दिया जिसमे किसान कृषि, पशुपालन और मौसम सम्बंधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ.
रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा महिला किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण
