पाटन।समीपस्थ सेवा सहकारी समिति सोनपुर में 11 सदस्यो के लिए 23 नामांकन दाखिल किया गया है सेवा सहकारी चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने 12 एवं कांग्रेस 11 अभ्यर्थियों को चुनाव के लिये प्रत्याशी बनाया है इस चुनाव में नामांकन के लिये कांग्रेसः ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा को पर्वेक्षक बनाया था भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक प्रभारी रहे इसके अलावाअरसनारा सरपंच हरिशंकर साहू ने कमान सम्हाली,, भाजपा की सूची में तरीघाट से शशिधर साहू, गणेश भारती ,चंद्रिका साहू, कोमल बनगोस्वामी, हीरा लाल निषाद, देवनाथ निषाद, छगन साहू ,सिपकोंहा से पुनीत राम साहू, तिलक साहू, दाऊलाल साहू, धनेंद्र धृतलहरे, गौरी बाई चक्रधारी ने पर्चा भरा है
कांग्रेस समर्थित अभ्यर्थी में तरीघाट से चोवा राम सिन्हा, चितरंजन साहू ,जीवनलाल सिन्हा, गौरी निषाद, सोनपुर से रविंद्र नाथ मिश्रा ,बंसी लाल कुंभकार, प्यारे लाल निषाद ,सिपकोंहा से ईश्वर बंजारे ,राजेश्वरी निषाद, गिरधारी साहू ,ओम प्रकाश वर्मा सहकारिता चुनाव के प्रत्याशी होंगे।
सोनपुर सहकारी समिति में भाजपा कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी,कांग्रेस की कमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के पास तो भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर को दी जवाबदारी
