पाटन—दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में भारत का 25000 से कम जनसंख्या वाले शहरों में ,5 स्टार रैंकिंग के साथ पाटन को प्रथम स्थान मिलने पर नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के पाटन नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधियों व पाटन के नागरिकों द्वारा पुराना बाजार चौक के पास भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
नगर अध्यक्ष द्वारा इस सम्मान के लिए नगर के सभी लोगो धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि
नगरवाशियो के सहयोग से ही आज यह स्थान हमे मिला है आने वाले समयो में आप सभी का सहयोग बना रहे ।
“यह सम्मान पाटन की जनता को समर्पित है”
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुखरूप से:- नगर के सम्मानित पार्षद गण, एल्डरमैन,युवा कांग्रेस,nsui के युवा साथियो सहित पाटन नगर के आमजन मानस उपस्थित रहे।।

