रोशन सिंह@उतई ।युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के अंतर्गत स्वाधिशासी नेहरु युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा दुर्ग ब्लॉक के ग्राम बोरीगारका में नव केतन युवा मंडल एवम शक्ति युवती मंडल का गठन किया गया । इस दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री राकेश हिरवानी जी ,ग्राम के सरपंच श्रीमती गुंजेश्वरी साहू , उपसरपंच शांतनु यादव , पंचगण ओमप्रकाश साहू , प्रदीप साहू , नितेश जांगडे , एवम नवीन गजपाल उपस्थित रहे। नव केतन युवा मंडल में रितेश यादव अध्यक्ष , लक्ष्मीकांत उपाध्यक्ष , रूपम बघेल कोषाध्यक्ष , सत्यम गजपाल सचिव एवम सदस्य में खिलेंद्र , डिगेंद्र , बिट्टू , प्रदीप , गजेंद्र, कुणाल , इंद्रजीत ,साहिल आदि रहे। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से इस गठन में वी. पी. आनंद राव एवम जिला सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रेम आनंद उपस्थित थे।
बोरीगारका में नव केतन नेहरू युवा मंडल का हुआ गठन
