संगठित समाज ही देश और प्रदेश के विकास में सहायक होता है_हीरा वर्मा

जेवरासिरसा परगना के नारधा में आयोजित धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में पहुंचे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा वर्मा

छत्तीसगढ़ मछुवा समाज द्वारा हर वर्ष 21नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाते हैं।दुर्ग जिला धीवर समाज जेवरा सिरसा परगना द्वारा ग्राम नारधा मे वार्षिक अधिवेशन व चुनाव कार्यक्रम में पहुंचे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि धीवर समाज की एकता इस बात को प्रदर्शित करती है कि संगठित समाज ही प्रदेश और देश के विकास में सहायक होती है।छत्तीसगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मछुवारा के हित में नई मछुवा नीति बनाकर मछुवारों को आत्मनिर्भर बनाने कटिबद्ध है।मछली पालन को कृषि का दर्जा दिलाकर मछुवारों को ऋण उपलब्ध कराने भी जोर दे रही है।परगना में अध्यक्ष पद पर गणेश राम धीवर (कचान्दूर), सचिव राजेन्द्र धीवर (जेवरा सिरसा) तथा कोषाध्यक्ष पूरन धीवर (करंजा भिलाई) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ धीवर समाज द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।कार्यक्रम में जगदीश मार्कण्डे अध्यक्ष खनिज न्यास,मनीष बंजारे वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस कमेटी,श्रीमती संगीता गोस्वामी जनपद सदस्य,लीलाराम तारक प्रदेश अध्यक्ष धीवर समाज, सुरेश धीवर महासचिव छत्तीसगढ़ धीवर समाज,तुलसीराम धीवर कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ धीवर समाज,सीताराम सार्वे पूर्व अध्यक्ष धीवर समाज जेवरा सिरसा परगना,शिवकुमार धीवर पूर्व सचिव,टीकूराम सार्वे संरक्षक,पुरषोत्तम धीवर,नरेन्द्र धीवर,पुनऊराम धीवर,ओमन धीवर,गैंदलाल धीवर,घसिया धीवर,दयाराम धीवर,प्रहलाद धीवर,सूरज धीवर,श्रीमती सुखबती धीवर,सुश्री सती धीवर,राकेश धीवर,मनहरण धीवर,भूपेन्द्र धीवर,प्रेम धीवर,विनोद धीवर,दिलीप धीवर,पुनऊराम धीवर,नाथू धीवर, आत्माराम धीवर,दशरथ धीवर,मन्नू धीवर,गजानंद धीवर,जागेश्वर धीवर,राकेश धीवर,कंगलू धीवर,संतोष धीवर (मिस्त्री),संतोष धीवर (माधव), संतोष धीवर(बहेरा),चन्दू धीवर,सुरेश धीवर, नंदू धीवर, तानू धीवर,धनंजय धीवर,भागवत धीवर, ढेलू धीवर,जोहन धीवर,कांशी धीवर,ईश्वर धीवर, कन्हैया धीवर,जयराम धीवर तथा प्रदेश के सभी परगना के धीवर समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *