प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित खड़मा चुनाव में भाजपाइयों का दबदबा

-छुरा* 20 नवम्बर को गरियाबंद जिला के छुरा ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित खड़मा प.क्र. 213 का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें 11सदस्यों की समिति हैं,उन्हीं 11सदस्यों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला वनोपज सहकारी संघ प्रतिनिधि, जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि के लिए चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए तिहारु राम ध्रुव(पंक्तियां) को छोड़कर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति चुनाव में भाजपा का परिवारवाद साफ दिखाई दिया, और निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया।
तिहारु राम ध्रुव ने निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार श्रीवास एवं समिति प्रबंधक रामेश्वर दास मानिकपुरी के समक्ष नांमाकन दाखिल किया । नामांकन के दौरान सामने कोई नहीं होने के कारण यह निर्विरोध चुने गए है। निर्वाचन अधिकारी ने विधिवत श्री तिहारु राम ध्रुव (पंक्तियां) को अध्यक्ष, तुलसी बाई मानिकपुरी(मड़ेली) को उपाध्यक्ष, लालाराम यादव (मड़ेली) को जिला वनोपज सहकारी संघ प्रतिनिधि, ईश्वर निर्मलकर(मड़ेली) को जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि, श्री रिखी राम (बोइरगांव), केशव दास मानिकपुरी (मड़ेली), किशन राम नंदे(मड़ेली), झग्गर राम (पंक्तियां),निधी राम ध्रुव(खड़मा), रामबाई(खड़मा), धनेश राम साहू(खड़मा) संचालक सदस्य, निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा की। वर्तमान प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला वनोपज सहकारी संघ प्रतिनिधि, जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि एवं संचालक सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में खुशी की बात है। सर्वसम्मति से निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रत्याशीओं का गुलाल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित खड़मा का सर्वांगीण विकास का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *