पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा ने किया चक्काजाम, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद . भाजपा जिला गरियाबंद ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किए जाने के विरोध में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। गरियाबंद जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में चक्काजाम कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला गरियाबंद ने पेट्रोल-डीजल पर राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा वैट कम नहीं जाने के विरोध में चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करके लोगों को राहत दी है। वहीं भाजपा शासित राज्य सहित अन्य राज्यों ने भी वैट कम कर छूट दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट अभी तक कम नहीं किया है। वहीं राजनीतिक नौटंकी करते हुए जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक बलदेव सिंह हुंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके,
छत्तर सिंह ठाकुर, धनंजय नेताम, ईश्वर वर्मा, अनूप भोंसले, नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, विनोद यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, बिन्दु सिन्हा, रेणुका साहू, मंजुलता गुप्ता, रोमा दान, सरला उइके, प्रीतम सिन्हा, आसिफ मेमन, रिखीराम यादव, परस देवांगन, पारस ठाकुर, वंशगोपाल सिन्हा, कुलदीप खरे, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयानी, विष्णु मरकाम, कमल सिन्हा, आनंद ठाकुर, मनीष यादव, विनोद नेताम, चंदन साहू, कमलेश साहू, रामलाल कुलदीप, थानसिंह निषाद, लालसिंह दिवान, दीपेश दीवान, हेमन्त तिरपुड़े, त्रिलोक सिंह राठौर, परमेश्वर सेन, तारक निषाद सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *