दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गोंडवाना भवन दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे।
अध्यक्षता छग राज्य दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू विशेष अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू,पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, सहित अन्य थे।कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा सामाजिक ध्वज रोहन एवं भक्त माता कर्मा की आरती पूजन के साथ हुआ।
मुख्यअतिथि ताम्रध्वज साहू ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा पिछले 30 साल से विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन करवाते आ रहे है। जिस उद्देश्य को लेकर यह आयोजन की शुरुवात किया गया है वह अपने उद्देश्य से पीछे होते जा रहा है। युवतियां तो मंच में आकर अपना परिचय दे रही है लेकिन युवक पीछे हो रहे है।पुस्तिका में केवल बायोडाटा देने से ही संबंध नही बनता। समाज के हर व्यक्ति को समाज हित मे सोच रखना चाहिए।पूरे प्रदेश में दुर्ग जिला की संगठन का कोई मुकाबला नही है। श्री साहू ने कहा कि आप सब राजनीति में जरूर आगे बढे लेकिन समाज के अंदर राजनीति ना करें। छग में सरकार किसी की हो साहू समाज की ओर पहले नजर रहता है।

स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने दिया। सम्मेलन को विपिन साहू, श्रीमती रमशीला साहू, थानेश्वर साहू , जागेश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया। मंच पर शादी योग्य युवती एवं युवकों ने आकर बारी-बारी से अपना परिचय दिया। मंच संचालन जिला महासचिव प्रेमलाल साहू ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू,कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू, नंदलाल साहू,जितेंद्र साहू,राजेन्द्र साहू, मनोज साहू, गंगादीन साहू, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, किशन हिरवानी, हरिशंकर साहू,रागिनी साहू,दिव्या कलिहारी,शिवकुमार साहू,यमला साहू, मंजू साहूझूमुक साहू ,जगदीश दीपक,दीलीप साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

