पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत औंधी में महिला बाल विकास विभाग सेक्टर औरी ( जामगांव एम) की पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा गुप्ता ने कुपोषित बच्चों की पोषण स्तर सुधारने के लिए पालकों की बैठक ली। जिसमें बच्चों को पौष्टिक भोजन देने एवं समय समय पर बच्चों की निगरानी करने की जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाली रेडी टू ईट का उपयोग अलग-अलग तरह के व्यंजन जैसे लड्डू, हलवा,बर्फी ,चीला इत्यादि बना कर बच्चों को खिलाने की पालकों को समझाइश दी गई। ताकि बच्चों का पोषण स्तर सामान्य रहे । बच्चे स्वस्थ और सुपोषित रहे।इस कार्यक्रम में सरपंच पुष्पा लता ठाकुर, उपसरपंच विक्की यादव, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि दिनेश टंडन, सचिव खुबचंद साहू , रोजगार सहायक विरेन्द्र ठाकुर ,पंच मीन टंडन टंडन, भागवत ठाकुर , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तामेश्वरी टंडन, तृप्ति यदु, ममता यादव, जमुना वर्मा,नेमा ठाकुर,नैनबाई ,सहायिका निर्मला,कौशिल्या, कुमारी,ऊषा, सतरूपा, कुसुम, मितानिन कुमारी,डेरहीन महिला पुलिस एवं पालक उपस्थित थे।
कुपोषण स्तर सुधारने ग्राम औंधी में पालकों की बैठक
