मुख्यमंत्री निवास धान बेचने जा रही अनीता ध्रुव को जिला प्रशासन ने बलपूर्वक रोका

परमेश्वर कुमार साहू@धमतरी।छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों का समर्थन मूल्य में धान खरीदी में हो रही देरी के कारण भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव अपने धान को बेचने अपने गृह ग्राम सलोनी से भगवान बड़ादेव जी के पूजा अर्चना कर पांच बैलगाड़ी में अपने समर्थक किसान धनी राम ध्रुव,पुरन दीवान, महेश कुमार साहू, मिलन राम ध्रुव के साथ धान भरकर व बैलगाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री निवास रायपुर धान बेचने जा रही थी ।जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के प्रशासनिक अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक, राधाकृष्ण बंजारे द्वारा बलपूर्वक रोक लिया गया। जिससे नाराज होकर अनीता ध्रुव ने विरोध प्रगट करते हुए वही धरना में बैठ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव जैसे ही बैलगाड़ी में सवार होकर गाँव से निकली ही थी कि गाँव से महज़ दो किलोमीटर की दूरी पर भंवरमारा अटल चौक के पास प्रशासनिक अमलां व पुलिस बल पहले से ही तैनात थे ने बलपूर्वक अनीता ध्रुव के बैलगाड़ी काफिला को रोक लिया और कहा कि मुख्यमंत्री के पास धान खरीदी जल्द करने की बात को भेज दिया जायेगा।
वहीं जिला पंचायत सदस्य ने पत्रकारों को बताया कि धान खरीदी कार्य 1 दिसम्बर से शुरू करने की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार ने की है वह किसानों व जनता के हित के ख़िलाफ़ है और छत्तीसगढ़ के किसानों की धान की फसल कटकर पहले से तैयार है। लेकिन बेमौसम बरसात के कारण धान की बालिया पानी में डूबकर गुणवत्ता हीन हो गई, कई किसान अपने खून पसीने की कमाई को खलिहान की जगह खेत में ही बीड़ा की खरही बनाकर रखें हुए हैं।शतप्रतिशत किसान धान की मिंजाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि धान को रखने के लिए जगह ही नहीं है।जो किसान मिंजाई कर चुके हैं वह बिचौलियों का शिकार हो रहें हैं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बेमौसम बारिस से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसका सर्वे अभी तक कांग्रेस सरकार द्वारा नही करवाया गया है जो बहुत ही दुख की बात है॥
ज्ञातव्य है कि भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के काफिला को जिला प्रशासन के अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक, तहसीलदार राधाकृष्ण बंजारे,टी.आई. आर. एन. सेंगर, ए. एस.आई. सालिक यादव, प्रकाश नाग, सहायक आरक्षक भूपेंद्र डाहरे, रमेश सोनबेर,आदि ने रोका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *