परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। 17 नवम्बर बुधवार को फिंगेश्वर विकास खंड अंतर्गत ग्राम कौंदकेरा में ब्लाक स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं और गैर छात्र छात्राएं प्रतिभागि के रूप में शामिल हुए। जिसमें ग्राम लोहरसी के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार राजकुमार यादव के पुत्र खेमचंद यादव एकल हारमोनियम वादन तथा लोक नृत्य में पार्टीसिपेट करते हुए अपनी कौशलता का जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी और निर्णायक मंडल द्वारा उक्त दोनों विधाओं में प्रथम के रूप में चयन किया गया। बता दें कि खेमचंद यादव लोक कला के क्षैत्र में लोक कला संस्कृति को बचाने तथा अपने पिता राजकुमार यादव द्वारा मिली विरासत को निभाने हुए अंचल में गायन वादन के क्षेत्र में महारत हासिल करते हुए पद्मश्री ममता चंद्राकर छाया चंद्राकर और दूकालू यादव जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ मंचीय प्रस्तुति कर रहे हैं जिसके लिए सिरजन लोक कला साहित्य संस्था जिला गरियाबंद के लोककलाकार और पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं जिसमें संस्थापक गौकरण मानिकपुरी अध्यक्ष सेवक ठाकुर बाबूलाल साहू संरक्षक बुधारू यादव दौलत यादव सचिव खेम निषाद चुम्मन सिन्हा यश कुमार साहू कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक उपाध्यक्ष गंगा मानिकपुरी यशोमती सेन योगेश चक्रधारी संतोषी चक्रधारी हीरा चक्रधारी प्रहलाद मानिकपुरी रूप दास मानिकपुरी भुवन भागवत भूलु राम सेन नरोत्तम ध्रुव दसरथ तारक फिगेश्वर ब्लाक अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे गरियाबंद ब्लाक अध्यक्ष गिरवर ध्रुव छुरा अध्यक्ष पवन घृतलहरे लोक राम साहू पूना बाई रमेश बंसोड सहित संगीता मानिकपुरी ललिता यादव गायत्री राजपूत बसंत मयारू युगल साहू कमलेश कठ्ठलहा हिरण्य निषाद ईतवारी यादव नंदनी यादव के अलावा विशेष रूप से संगीतकार तुला राम साहू भगवताचार्य परमानंद यदु और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और सांस्कृतिक प्रभारी मुन्ना लाल देवदास आदि है।
ब्लाक स्तरीय युवा उत्सव में खेमचंद यादव हारमोनियम वादन में प्रथम सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था ने दी बधाई
