गिधनी में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया

छुरा -प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम गिधनी में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने वाले भक्तों सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा पवित्र डुबकी लगाकर स्नान ध्यान किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गांव में बड़ी संख्या में लड़कियों ने अपने अपने मनोकामना पूर्ण हेतु और गांव के जितने भी कार्तिक स्नान करने वाले माताएं बहने हैं जो नदी पर एक एक दीप छोड़कर कार्तिक भगवान की पूजा किया एवं आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना किया गया एवं समस्त ग्रामवासी को भोजन प्रसाद खिलाया गया जिसमें ग्राम के माताएं बहने एवं समस्त नवयुवक साथी का भी विशेष योगदान रहा।
ग्राम खुसरुपाली (नवाडीहीपारा) में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर डी.जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष व सरपंच कौशल सिंह ठाकुर,विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष उमेंन्द सिंह सोरी,विशेष अतिथि पुनितराम ठाकुर,अगेश नागेश पंच,भोगेन्द्र ठाकुर पंच,श्रीमति वास्ती बाई यादव पंच,श्रीमति सुखिया बाई निषाद पंच,ग्राम प्रमुख दुर्गा राम,रामगोपाल,गैदराम,मोतीराम,जगनु,पंचराम,भीखम,रामनाथ,जयराम,शंकर,गणेश नागेश,खिलेश जगत,पलेश नागेश डायमन नागेश,। इस प्रतियोगिता में बागबाहरा गरियाबंद के प्रतिभागियों में अपना जलवा बिखेरा जिसमें (सामूहिक नृत्य में) जय हनुमान डांस ग्रुप सुनसुनिया बागबाहरा दूसरा तिरंगा ग्रुप देवरी छुरा तीसरा धु़वा ग्रुप रायतुम झलप (युगल नृत्य ) प्रथम सुकन्या कनसिघी छुरा दूसरा सूरज तुलेश रानीपरतेवा तीसरा टाकेश ग्रुप बोडराबांधा (एकल नृत्य ) प्रथम आसिम खान छुरा दूसरा टीकम पटेल तीसरा धबलपुर जागृति मैनपुर के प्रतिभागी को अतिथियों द्वारा इनाम वितरण किया गया । ठाकुर जी ने कहा नावाडीह पारा खुसरूपाली छोटे से गांव में कार्यक्रम होना यहां करवाना बहुत एक अच्छी पहल है जिसमें गांव के बच्चे इस कार्यक्रम को देखकर उत्प्रेरित हुए कार्तिक डांस ग्रुप के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कोई भी कलाकार ग्रामीण मंच से ही राष्ट्रीय लेवल तक पहुंचने की एक अच्छी पहल है आने वाले वर्ष और भव्य होना चाहिए यह कार्यक्रम का निर्णायक के रूप में गौकरण बंजारे ,रूप सिंह ध्रुव ,लीप कुमार नागेश, शरीफ मोहम्मद कुरेशी, संजीव निराला , संचालक के रूप में आशीष पटेल, राजेश निषाद का विशेष सहयोग रहा इस कार्यक्रम में महिला पुरुष युवक युवती ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धक करते हुए रात्रि कार्यक्रम मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *