क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष बने शंकर वराठे

दुर्ग। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई नगर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद हेतु कल चुनाव सम्पन्न हुआ।ज्ञात हो कि क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज सन अस्सी से सक्रिय हैं। समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु दो उम्मीदवार अनिल भोसले एवं शंकर वराठे खड़े हुए। समाज के प्रियदर्शनी नगर भवन में सुबह 11 बजे से गहमागहमी रही। प्रदेश के विभिन्न जिलों कोरबा धमतरी रायपुर एवं दुर्ग भिलाई से भारी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। दोनों पक्षों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।कुछ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने से चुनाव अधिकारी विजय गावंडे के पास आपत्तियां भी दर्ज की। चुनाव अधिकारी ने समाधान करते हुए सभी मतदाताओं को वोट डालने दिया। मतदाताओं ने 266 वोट डाले, जिसमें 155 वोट शंकर वराठे को एवं 111 वोट अनिल भोसले को मिले।शंकर वराठे को बहुमत मिला और 44 वोटों के अंतर से शंकर वराठे को चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया। निर्वाचित अध्यक्ष शंकर वराठे ने कार्यकारणी घोषित की, प्रभाकर दाते को उपाध्यक्ष सुदामा धाडसे को संगठन मंत्री बुधवार गायकवाड़ को सचिव संजय देशमुख को सहसचिव सचिन भोसले को कोषाध्यक्ष रमेश पाटनकर को उप कोषाध्यक्ष का पद मिला। चुनाव अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समाज के सदस्यों एवं वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशिर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *