तहसील सतनामी समाज धमधा के पुर्नगठन पर बैठक में बनी सहमति”

जिला प्रतिनिधि के उपस्थिति में गांव से लेकर तहसील स्तर पर पुर्नगठन पर आमसहमति से लिया गया निर्णय-

धमधा– 14नवम्बर रविवार को तहसील सतनामी समाज धमधा का आवश्यक बैठक सतनाम भवन अहिवारा में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गुरू घासीदास जी के छायाचित्र एवं जयस्तंभ की पूजा-अर्चना कर तहसील स्तर के एजेंडा सतनाम संदेश यात्रा का तहसील स्तर पर आयोजन कर गुरू घासीदास जी के महान विचारों-कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोगों को उनके बताए मार्ग में चलने हेतु प्रेरित करने , हेतु आवश्यक तैयारियों पर चर्चा किए । तत्पश्चात आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले गुरू घासीदास जयंती आयोजन पर भी सार्थक चिंतन करते हुए सभी समाजिक गांवों में गुरू घासीदास जी के जन्म तिथि 18दिसम्बर को ही गुरू घासीदास जयंती का आयोजन करने तथा आयोजन में गुरू घासीदास जी के महान विचारों-कार्यो तथा समाजिक सांस्कृतिक पहचान एवं समाज कल्याण हेतु आयोजन को बढ़ावा देनेने पर जोर दिया गया।
बैठक में तहसील सतनामी समाज धमधा के पुर्नगठन पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसपर जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन के परिपेक्ष में जिला प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे एवं तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताएं ,कि जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन हेतु दुर्ग जिला क्षेत्र में पाटन एवं बोरी तहसील को छोड़कर शेष सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में ग्राम व वार्ड ईकाई के गठन का दौर जारी है। तथा आगे ग्राम ईकाई के गठन पश्चात तहसील स्तरीय सतनामी समाज का गठन किया जाना है।इस हेतु संबंधित क्षेत्र के समाजिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हर संभव सहयोग को जरूरी बताया।जिसपर धमधा तहसील क्षेत्र से उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने, सर्वसम्मति से ,धमधा तहसील क्षेत्र के सभी सतनामी समाज निवासरत गांवों से, ग्राम ईकाई का गठन करते हुए, तहसील सतनामी समाज धमधा के पुर्नगठन पर सहमति प्रदान किए।
इस दौरान तहसील सतनामी समाज धमधा के अध्यक्ष अंकलहू मारकण्डे, गुरूजी नरेश बारले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सोनवानी, सरपंच संतोष बंजारे, कैलान बर्रे, कृष्णा चतुर्वेदी, नरेन्द्र कुर्रे,नंद कुमार महिलांग,के.आर.रात्रे,जोगी सर,सुनिल तोड़े, राजेश देशलहरे,आकाश सोनवानी सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिला, युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *