मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने वाले हसदेव सिन्हा की पत्नी दैनिक वेतन भोगी के रूप में जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी में पदस्थ हुई

धमतरी। बहुचर्चित केश स्व हसदेव सिन्हा जो मुख्यमंत्री निवास के सामने अग्निदाह क्या था उसकी पत्नी श्रीमती बसंती सिन्हा को सोमवार को दैनिक वेतन भोगी के रूप में जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी में पदस्थ किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ निरंतर प्रयास और सहयोग रहा।
संगठन लगातार इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करता रहा जिस मांग को सरकार ने पूरी की और गरीब परिवार की बेटी को दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ,प्रदेश संरक्षक श्री लीला राम साहू ,जिलाध्यक्ष धमतरी अंगेश हिरवानी,श्री गंगाराम बघेल कोषाध्यक्ष ,श्री ठाकुर राम सारवन सलाहकार सदस्य,योगेंद्र साहू संगठन सचिव साहू समाज उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भागवत वैष्णव के द्वारा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *