चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई

रानीतराई।ग्राम भंसुली (के)में सुयश नवयुवक मंडल के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस पाटन,कमलेश साहू उपसरपंच ने चाचा नेहरू जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर उसकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश को नई दिशा में लाने के लिए चाचा नेहरू का अमूल्य योगदान है।उन्होंने अपना सारा जीवन देश के नाम कुर्बान किया था। बच्चों के प्रति अपार प्रेम की भावना के कारण उनको चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है,जिसे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर ग्राम के बच्चों को चाकलेट, कापी, पेन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर गंगा साहू,देवेन्द्र साहू,अनिल साहू, के के साहू,रामनारायण साहू, डॉ टी पी साहू,मिलन सेन,उमाशंकर साहू,उधो साहू,किशोर सेन,मेहतर डहरिया,पवन साहू,दिलीप सेन,बसंत साहू सहित सुयश नवयुवक मंडल के सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *