परमेश्वर कुमार साहू@पांडुका। वन परीक्षत्र कार्यालय पांडुका मे तीन रेंजर बदल गए तथा चौथा वर्तमान में है जो सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने आनकानी कर रहे और भ्रामक जानकारी पेश कर आवेदक को गुमराह कर रहा है । मामला वन परीक्षेत्र कार्यालय पांडुका का है जहां छिंद उन्मूलन खरपतवार (लेंटाना ) योजना में भारी भ्रष्टाचार एवं गड़बड़ी की आशंका के बीच तीन आवेदक द्वारा लगभग 4 बार सूचना का अधिकार के तहत आवेदन लगाकर जानकारी चाही गई, पर उस समय के परीक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम ने जानकारी नही दी व आवेदन को गलत बता दिया।
बता दे की खरपतवार उन्मूलन योजना के तहत कार्यालय द्वारा लगभग 10 बिट मे करोड़ो की लागत से यह कार्य कराया गया। जहां भारी भ्रष्टाचार एवं गड़बडी की बु आ रही है ।इसी जानकारी को पुख्ता करने के लिए सूचना के अधिकार के तहत 1 बिंदु मे आवेदन लगाकर जानकारी। मांगी गई, पर जन सूचना अधिकारी द्वार जानबूझकर चाही गई जानकारी नही दी गई तथा जिस रेंजर के समय कार्य कराया गया ,वह रेंजर संजीत मरकाम का तबादला मैनपुर हो गया उसके बाद नये रेंजर जे.आर .गंडेचा आए और इनका भी तबादला हो गया। फिर प्रभारी रेंजर अशोक भट्ट को भी सूचना का अधिकार के तहत यह जानकारी मांगी गई पर उन्होंने ने भी जानकारी नहीं दी और गुमराह करते हुए आवेदक के आवेदन वह भी गलत बता दिया। उसके बाद अभी वर्तमान मे रेंजर तरुण तिवारी आए है। इनको भी बीते माह 12 सितम्बर को ,सूचना के अधिकार के तहत आवेदन दिया गया पर इन्होने ने भी जानकारी नही दिया । इस तरह इस योजना में ऐसी कौन सी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है जिससे छुपाने के लिए सूचना के अधिकार की जानकारी नही दिया जा रहा और इस कानून के नियमो को ठेंगा दिखाया जा रहा और वन विभाग मे इस नियम को मजाक बना कर रख दिया गया है।वहीं ऊपर से नीचे इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है ।बता दे की के प्रथम अपीलीय वन मंडल अधिकारी गरियाबंद को अपील किया गया है। जिसके बाद 16 नवंबर को कार्यालय में उपस्थित होकर वन परीक्षेत्र अधिकारी और आवेदक के बीच मामले को लेकर निराकरण के लिए पत्र प्राप्त हुआ है।अब देखना है कि प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा सूचना के अधिकार नियम की जानकारी दी जाएगी या फिर यहां भी गुमराह कर दिया जाएगा । इस तरह परीक्षेत्र कार्यालय के अंतर्गत कराये गय कार्य में भारी भ्रष्टाचार होने की संभावना दिख रहा है जिस कारण टालमटोल का जानकारी नहीं दी जा रही है ।
