युवा संगठन ” नई दिशा नई सोच ” ने बाल दिवस पर किये विभिन्न आयोजन,, वाद विवाद में याचना प्रथम

युवा
ग्राम देवादा पाटन दुर्ग के तत्वाधान बालदिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमे छोटे बच्चो से लेकर युवा वर्ग तक बढ़ चढ़ कर उत्साह पुर्वक सभी ने हिस्सा लिया ।
जिसमे वालिबाल , स्लो सायकल रेस , वाद-विवाद तथा तात्कालिक भाषण आदि विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
वालिबाल मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रायजिंग स्टार देवादा को 1001 ₹ का नगद पुरुस्कार शेषनारायण वर्मा शिक्षक के द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्लो सायकल रेस मे प्रथम निखिल वर्मा को 151₹ , अश्वनी साहू को द्वितीय पुरुस्कार 101₹, वाद-विवाद मे प्रथम स्थान कु याचना वर्मा को 151₹, द्वितीय स्थान पर कु धारिणी वर्मा को 101₹, तात्कालिक भाषण मे प्रथम एकान्त वर्मा को 151₹ , द्वितीय स्थान पर कु साक्षी वर्मा को 101₹ का नगद पुरुस्कार सोहन साहू ग्राम देवादा के द्वारा प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर चन्द्राकर शिक्षक के द्वारा किया गया ।इस आयोजन मे आकाश , अमन , अनिकेत, नीरज, रितेश, ओमेश्वर, श्रेयांश, सोमित, सँजु , अजित, अजय, किशन, रवि, पुषपेन्द्र , बिट्टू, यूगल, हर्ष, संजीव, अजय, सचिन, तामेश, दिगेंद्र, प्रियांशु, आदि युवा संगठन के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस कार्यक्रम मे ग्रामीणों की बड़ी संख्या मे गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी ने इस आयोजन सराहना की साथ ही भविश्य मे भी बच्चो एवं युवाओ के लिये इसी प्रकार शैक्षणिक खेलकूद एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधीत कार्यक्रम आयोजित करने हेतु युवा संगठन “नई दिशा नई सोच” के उद्देश्य पूर्ति हेतु शुभकामनायें प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *