गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता 88 हजार के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जिले में गांजा तस्कर के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी छुरा पुलिस ने ओमनी वेन से गांजा परिवहन करते दो तस्करो को भेजा जेल

 
लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द । मामला गरियबन्द जिले के थाना छुरा क्षेत्र का है जहां छुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति महासमुंद की ओर से मारूती वेन में अवैध रूप से गांजा लेकर आ रहे है और गरियाबंद की ओर जाने वाले है कि सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मुखबिर की सूचना पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी अपने पुलिस टीम और जोलास पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ग्राम कोसमबुड़ा तिराहा चौक रवाना हुए। जहां कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताये अनुसार मारूती ओमनी वेन क्रमांक सीजी 04 एचटी 6156 में सवार दो व्यक्ति आये जिन्हें नाकाबंदी कर रोककर पूछताछ किया गया जो अपना अपना नाम संतोष चंद्राकर पिता नेतराम चंद्राकर उम्र 50 साल निवासी बागबाहरा व दूसरा आरोपी लेखराज सोनवानी पिता सौकराम सोनवानी उम्र 27 वर्ष निवासी बागबाहरा जिला महासमुंद का होना बताये, जिनके ओमनी मारूती वेन की तलाशी लिये जाने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 04 नग खाखी रंग के पैकेट में गांजा मादक पदार्थ भरा होना पाया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से गांजा मादक पदार्थ 8 किलो 8 सौ ग्राम जिसकी कीमत 88 हजार रुपये एवं सिल्वर रंग का ओमनी वेन क्रमांक सीजी 04 एचटी 6156 जिसकी कीमत 1लाख 50 हजार रुपये और दो नग एंड्रॉईड मोबाईल फोन जिसकी कीमत 10 हजार रुपये व नगदी रकम 150 रूपये जो कुल कीमत 2 लाख 48 हजार 150 रुपये जप्त कर आरोपियों को नारकोटिक एक्ट की धारा में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल गरियाबंद भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी, हीरालाल चंद्राकर, माधव साहू, चंद्रभान चंद्रा, पुष्पेन्द्र साहू, महिला सैनिक लकेश्वरी ध्रुव एवं गरियाबंद की स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव, आरक्षक सुशील पाठक, चुड़ामनी देवता की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *