नरेश साहू बने रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री

रायपुर। वीआईपी रोड आदर्श ग्राम टेमरी निवासी नरेश साहू को रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
गौरतलब हो कि पेशे से व्यवसायी नरेश साहू सामाजिक हित में लगातार कार्य करते रहे हैं सामाजिक हित के इनके कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

नरेश साहू को महामंत्री बनाए जाने पर प्रभारी महामंत्री प्रकाशमणि साहू, उपाध्यक्ष ललित कुमार साहू, प्रेम साहू संगठन सचिव द्वारिका साहू, भिस्म साहू, ओम साहू, सेवन साहू, परीक्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, ग्राम टेमरी समाज इकाई प्रमुख देव प्रसाद साहू सहित सामाजिक जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *