पाटन। संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संकुल के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया । उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में कक्षा 1ली के बच्चों के साथ गतिविधि के माध्यम से वर्ण , अक्षर पहचान बताया । हर घर स्कूल ” अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से चित्र पर चर्चा , रंग संयोजन के बारे में बच्चों से चर्चा भी किया बच्चों ने रोचक ढंग से जवाब दिए । उन्होंने बच्चों को बालगीत सुनाया , बच्चों ने भी सहभागिता दी । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में कक्षा 8 वीं के छात्रों को गणित विषय मे घातांक के बारे में बताया गया । अवलोकन के दौरान उन्होंने कक्षावार , विषयवार निर्धारित लर्निंग आउटकम की सम्प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रयास करने तथा टीएलएम का नियमित उपयोग करने एवम नवाचारी गतिविधि के माध्यम से शिक्षण पर जोर दिया । अवलोकन के दौरान संस्था प्रमुख कौशल प्रसाद चौबे , कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , खेलावन सिंह कुर्रे , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती मेरी सुषमा खलखो , कोमल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।
संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया मगरघटा स्कूल का अवलोकन
