छुरा के तानाशाही बीएमओ को हटाने लामबंद हुए स्वास्थ्य संयोजक ,करेगे आंदोलन

परमेश्वर कुमार साहू@छुरा। बीते 10 नवम्बर को  स्वास्थ संघ  के प्रधान संरक्षक विनोद  सेवन लाल चंद्रकार  के निज निवास में आर एच ओ की विभिन्न समस्याओं को लेकर दादी माँ के खिताब से नवाजे गए  के, रिजवी के अध्य्क्षता में संसदीय सचिव जी से सौजन्य मुलाकात हुई।
उक्त मुलाकात में RHO की सभी समस्याओं को सांसदिय् सचिव द्वारा सुना गया और त्वरित निराकरण कर जिला के उच्च अधिकारी CMHO एवम जिलाधीश  से दूरभाष के माध्यम से चर्चा भी किया गया 
सभी RHO की उपस्तिथि में प्रधान संरक्षक  से चर्चा में हुई जिसमें उन्हें प्रमुख मांग तानाशाही BMO को हटाने को लेकर हुई तथा प्रधान संरक्षक महोदय को अवगत कराया गया कि हमारी मांगों पर विचार नही किये जाने पर जिला गरियाबन्द के सभी स्वास्थ्य संयोजक(स्वास्थ्य कर्मचारी) कर्मचारी तब तक हड़ताल में रहेगे जब तक कि तानाशाही BMO छुरा को पद से नही हटाया जाता। 
जिस पर हमें संसदीय सचिव ने आश्वश्त किया कि शासन प्रशासन द्वारा कुछ तात्कालिक व्यवस्था करते है ताकि हड़ताल की स्तिथि निर्मित न हो।
 उक्त भेंट में संगठन की प्रांतीय टीम, जिला गरियाबन्द की जिला टीम, ब्लॉक अध्य्क्ष, एवम सभी ब्लॉक के RHO भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *