रोशन सिंह@उतई।देश भर में चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जीफसी गाब्रेज फ्री सिटी हेतु शासन द्वारा सर्वे कराया गया था।इसमें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के इकलौता नगर पंचायत उतई ने वर्ष 2021 में बाजी मारी है।पूरे भारत के सर्वे में रैंकिंग प्राप्त कर उत्कृष्ट स्थान हासिल कर दो अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।विज्ञान भवन नई दिल्ली में 20 नवंबर को आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रैंकिंग,सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु दिल्ली प्रवास की अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन भारत के राष्ट्रपति की अध्यक्षता में विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित है।इसमें छग राज्य के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार एवं तात्कालिक नोडल अधिकारी डीआर साहू डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुडा सुरेंद्र मृगा को दिल्ली प्रवास हेतु राज्य शासन द्वारा नामांकित किया गया है।सीएमओ सोहेल कुमार ने बताया की राष्ट्रपति के करकमलों से दोनो अवार्ड को लेने के लिए शासन का पत्र निकाय को प्राप्त हो चुका है,जिसे प्राप्त करने के लिए अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी के साथ 18 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। 19 नवंबर को रेड कार्पेट सम्मान पूर्व रिहर्सल होगा तथा अवार्ड का मुख्य समारोह 20 नवंबर को प्रातः 11 बजे सम्पन्न होगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण में उतई नगर पंचायत को मिला दो अवार्ड, 20 नवंबर को नगर पंचायत अध्यक्ष को राष्ट्रपति प्रदान करेंगे अवार्ड
