छुरा :- छुरा ब्लाक के ग्राम पिपरछेड़ी (छुरा) में समस्त ग्रामवासी एवं ग्रामीण सेवा समिति के तत्वधान में व यादव परिवार द्वारा मातर महोत्सव आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता जिला गरियाबंद ,अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी जी उप सेवा केंद्र प्रभारी खंड़मा ने की, वहीं विशेष अतिथि के रुप में श्रीमती नीरा बिसहत ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी एवं गोविंद यादव उप सरपंच के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।भाई दूज के दिन अधिकांश गांव में मातर कार्यक्रम होता है साथ ही सुवा नित्य व राउत नाचा कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया ।उक्त अतिथि गणों का समस्त ग्रामवासी द्वारा बाजा गाजा फूल माला फौज पटाखा के साथ कार्यक्रम स्थल तक विशेष स्वागत करते हुए लाया गया श्री साहू मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों में मातर का महोत्सव एक समाज में संदेश देने का काम करता है साथ ही समाज समरसता में जोड़ने का काम लगातार हो रहा है आप सब मिलकर अपने गांव को समाज को परिवार को आने वाली पीढ़ी को सही दिशा निर्देश देकर छोटे-छोटे बच्चों को प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है मातर महोत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा संस्कृति का हिस्सा है इससे यादव समाज बड़े ही उत्साह हर्ष और उमंग के साथ मनाते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में अंशु दीदी जी ने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में माताएं बहने सब एक साथ मिलकर भाईचारा के रूप में यह त्यौहार बड़ा खुशी से मनाते हैं सच में यह गाव गोकुल गांव के रूप में महशुश हो रहा है। यह वेशभूषा, नृत्य,व सेवा भावना हमारे देश की संस्कृति,व संस्कार की पहचान है जो अपने भावी पीढ़ी को सिखाती हैं। हम सबको गर्व होना चाहिए हमारे गांव में एकता का सूत्र बांधने का काम हो रहा
गर्व होना चाहिए हमारे गांव में एकता का सूत्र बांधने का काम हो रहा है सभी अतिथि द्वारा सुआ नित्य बालिकाओं को एवं राउत नाचा कलाकार को श्रीफल व गुलाल लगाकर सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक के साथ सुकलाल मरकाम ,सज्जन यादव ,कुमार सेवक ,रूप सिंह मरकाम, श्रीमती जानकी ध्रुव ,उर्वशी ध्रुव ,चेतराम गिरधर लाल ध्रुव ,हेमलाल यादव,गोपाल यादव, कांतिलाल साहू,हरीश कुमार ध्रुव, ईश्वर साहू, तेजस्वी यदु गोविंद यादव लकेश्वर साहू गंगादीन साहू जीवन साहू भानु प्रताप साहू सुरेश साहू रूपेश साहू संदीप कामड़े नानक साहू कार्यक्रम का संचालन हेमलाल यादव, दीनबंधु ध्रुव द्वारा किया गया।
पिपर छेड़ी में यादव परिवार का मातर महोत्सव
