धनोरा कालेज के छात्र-छात्राओं ने मशरूम व जैविक खाद बनाने लिया प्रशिक्षण…

रोशन सिंह@उतई। छग कृषि कालेज धनोरा के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रों ने ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत मशरूम की आधुनिक खेती एवं जैविक खाद बनाने की विधि का प्रशिक्षण लिया।
रेडी प्रोग्राम समन्वयक विवेक पांडेय ने बताया कि यूकेएस मशरूम फूड प्राइवेट लिमिटेड जंगलपुर राजनांदगांव के संचालक सौरभ जंघेल ने छात्रों को मशरूम की नवीन तकनीकों व जैविक खाद निर्माण की विधि का प्रशिक्षण दिया। गौरतलब है कि सौरभ जंघेल छग कृषि कालेज के पूर्व छात्र रहा है और उन्हें मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। युवा उद्यमी सौरभ जंघेल ने मशरूम के कई प्र.कार के प्रजातियों के बारे में विस्तार अध्ययन किया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से विशेष प्रशिक्षण लेकर युवा उद्यमी सौरभ जंघेल मशरूम अनुसंधान प्रयोगशाला से शुद्ध कल्चर प्राप्त कर मशरूम स्पॉन स्वयं तैयार करते हैं साथ ही पूरे प्रदेशभर में इसका सप्लाई भी करते हैं। इसी प्रकार जैविक खाद के क्षेत्र में भी को प्रयोग करके विभिन्न जैविक उत्पाद का निर्माण भी कर रहे हैं। जंघेल जी ने छात्रों को केंचुआ खाद सहित कई जैविक उत्पादों की निर्माण विधि, बाजार, पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *